Supaul News: सुपौल : तीन वर्षीय बच्चे को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत
सुपौल, सितम्बर 7 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। सुखानगर पंचायत के बाबूसथान गांव स्थित वार्ड 08 में रविवार को घर में खेल रहे तीन वर्षीय बच्चे को विषैले सांप ने डंस लिया। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में बच्चे को प्रतापगंज स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे रेफरल अस्पताल राघोपुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान कुछ देर बाद बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुखानगर पंचायत के वार्ड 08 निवासी ठक्को सादा के तीन वर्षीय पुत्र सागर कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, घर में खेलते समय सागर को सांप ने डंस लिया था। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां का रो-रोकर बुरा हाल था और शव को देखकर वह बार-बार बेसुध हो जा रही थी।इधर परिजनों ने राघोपुर अस्पताल में इलाज के दौरान कथित लापर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.