सुपौल, अक्टूबर 14 -- Supaul News: सुपौल, एक संवाददाता। जिला आवास कर्मी संघ के जिलाध्यक्ष राजकिशोर कुमार ने पर्व-त्योहार के मौके पर भी मानदेय लंबित रखने को लेकर आक्रोश जताया है। उन्होंने इसको लेकर जारी बयान में कहा है कि आवास कर्मी अल्प मानदेय में सरकार के प्रधानमंत्री आवास योजना-मुख्यमंत्री आवास योजना समेत विभिन्न महत्वपूर्ण महत्वाकांक्षी योजनाओं में अपडेशन का काम निष्ठापूर्वक करते हैं। साथ ही उच्च अधिकारी के आदेशानुसार दूसरे विभाग के कार्यों को भी ससमय संपादित करते हैं। उन्होंने दुःख जताया है कि दशहरा जैसे महत्वपूर्ण पर्व में आवास कर्मियों के लंबित मानदेय का भुगतान नहीं किये जाने से उनके घरों में त्योहार का कोई जश्न नहीं है। यह भी पढ़ें- Gaya News: कुलपति से मुलाकात कर फैक्टनेब के प्रतिनिधिमंडल ने बकाया भुगतान की मांग की जिलाध्यक्ष ने कह...