Supaul News: सुपौल : तिरंगे से सजा निर्मली बाजार, स्टिकर वाली तिरंगा की सबसे अधिक मांग
सुपौल, अगस्त 14 -- Supaul News: निर्मली, एक प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस को लेकर निर्मली अनुमंडल स्थित निर्मली बाजार में देशभक्ति का रंग चढ़ने लगा है। 15 अगस्त को लेकर बाजार की विभिन्न दुकानों पर तिरंगा, स्टिकर, बैज, झंडे समेत देशभक्ति से जुड़ी सामग्री सज गई है। लोग अपने घर, दुकान और वाहनों को तिरंगे से सजाने के लिए खरीदारी कर रहे हैं। इससे बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। इस बार तिरंगा स्टिकर की मांग सबसे अधिक बताई जा रही है। दुकानों पर अलग-अलग आकार और डिजाइन के स्टिकर उपलब्ध हैं। बच्चे और युवा बाइक, साइकिल, कार, दुकान और घरों पर लगाने के लिए स्टिकर खरीद रहे हैं। यह भी पढ़ें- तिरंगे के रंग में रंगा सासाराम, दो हजार लोगों ने लिया राष्ट्रभक्ति का संकल्प वहीं, घरों और प्रतिष्ठानों को सजाने के लिए छोटे-बड़े तिरंगे की भी बिक्री हो रही है। दुकानदार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.