Supaul News: सुपौल : तिरंगे के साथ सड़कों पर उतरे 2043 स्कूली बच्चे
सुपौल, अगस्त 12 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बुधवार को नगर पंचायत वीरपुर में सरकारी एवं निजी विद्यालयों के बच्चों ने हर घर तिरंगा रैली निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। रैली में विभिन्न विद्यालयों के कुल 2043 बच्चों ने हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में बच्चों के तिरंगे के साथ सड़क पर उतरने से नगर का माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया। रैली की शुरुआत वीरपुर के अनुमंडल पदाधिकारी ने अम्बेडकर प्रतिमा स्थल से हरी झंडी दिखाकर की। हाथों में तिरंगा लिए स्कूली बच्चे अनुशासित तरीके से रैली में शामिल हुए। बच्चों ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व से अवगत कराते हुए अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Chapra News: तिरंगे की शान में गूंजा छपरा,निकाली भव्य रैली रैली में सरकारी और निजी विद्यालयों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.