सुपौल, अगस्त 12 -- Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत बुधवार को जिला प्रशासन की ओर से शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। सुबह नौ बजे लोहिया नगर चौक से शुरू हुई तिरंगा यात्रा में यात्रा में जिलाधिकारी सावन कुमार, एसपी शरथ आरएस, डीडीसी इन्द्रवीर कुमार विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि, कर्मचारी, स्काउट-गाइड, स्वास्थ्य कर्मी और विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राएं सहित आम लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लिए लोग देशभक्ति के जज्बे के साथ यात्रा में शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: तिरंगे के जज्बे से सराबोर हुआ ठाकुरगंज(रिवाइज लेना है)यात्रा का मार्ग तिरंगा यात्रा लोहिया नगर चौक से शुरू होकर स्टेशन चौक, महावीर चौक और अंबेदकर चौक होते हुए गांधी मैदान पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। यात्रा क...