Supaul News: सुपौल : तांत्रिक के चक्कर में सर्पदंश पीड़ित की हालत बिगड़ी
सुपौल, अगस्त 23 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। अंधविश्वास के कारण सर्पदंश के एक पीड़ित की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने के लिए तांत्रिक के पास लेकर चले गए।
तांत्रिक के पास जाने के बाद तांत्रिक के आश्वासन पर पीड़ित को घर लाने के बाद उसकी स्थिति बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजन उसे अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, सुपौल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार नगर परिषद क्षेत्र के पतरघट्टी वार्ड 4 निवासी पांचो यादव का 45 वर्षीय पुत्र बीरेंद्र यादव शुक्रवार देर शाम धान के खेत में पटवन कर रहा था। इसी दौरान जहरीले सांप ने उसके बाएं पैर में डस लिया। सर्पदंश के बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक के लिए एक तांत्रिक के पास ले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.