सुपौल, सितम्बर 28 -- Supaul News: सुपौल, वरीय संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित लहटन चौधरी सभागार में सोमवार को जिला स्तरीय साप्ताहिक सोमवारीय समीक्षात्मक बैठक हुई। इसमें सभी जिला स्तरीय, अनुमंडल व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी भी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम सावन कुमार ने न्यायालय वाद, दाखिल-खारिज, जिला जनता दरबार, जन संवाद, राशन कार्ड, एनीमिया अभियान, पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। साथ ही सहयोग पोर्टल पर ऑनलाइन आए आवेदनों के निष्पादन की भी समीक्षा की। डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में डीडीसी इन्द्रवीर कुमार, एडीएम सच्चिदानंद सुमन, एडीएम सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विकाश...