Supaul News: सुपौल : तनावमुक्त एवं सकारात्मक जीवन से खुशहाल जीवन संभव
सुपौल, सितम्बर 6 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, सिमराही-राघोपुर द्वारा संचालित ब्रह्माकुमारीज पाठशाला प्रतापगंज में रविवार को तनावमुक्त एवं सकारात्मक जीवन विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिमराही सेवा केंद्र की प्रभारी राजयोगिनी बबिता दीदी सहित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य वक्ता माउंट आबू, राजस्थान से आए ब्रह्माकुमार भगवान भाईजी ने कहा कि सकारात्मक सोच, आत्मचिंतन और राजयोग मेडिटेशन के नियमित अभ्यास से मन को शांत एवं स्थिर बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ता तनाव मानव जीवन को प्रभावित कर रहा है। ऐसे में विचारों और दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव तथा परमात्मा से संबंध जोड़कर व्यक्ति तनावमुक्त एवं आनंदमय जीवन जी सकता है। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.