सुपौल, सितम्बर 10 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। सीमावर्ती क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल इन दिनों चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की कमी से जूझ रहा है। अनुमंडलीय अस्पताल के रूप में हस्तांतरण के समय यहां 14 चिकित्सक कार्यरत थे, लेकिन वर्तमान में महज चार डॉक्टरों के भरोसे चिकित्सा व्यवस्था चल रही है।

चिकित्सकों की कमी अस्पताल में स्वीकृत 109 पदों में से 77 पद रिक्त हैं और मात्र 32 कर्मी कार्यरत हैं। मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या के बीच चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की कमी से अस्पताल की व्यवस्था पर दबाव बढ़ता जा रहा है। विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और तकनीकी कर्मियों के कई पद रिक्त रहने के कारण गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में...