Supaul News: सुपौल : डॉक्टर के तबादले के बाद सीएचसी मरौना में बढ़ी चिकित्सकों की कमी, मरीजों की संख्या भी घटी
सुपौल, अक्टूबर 6 -- Supaul News: मरौना, एक संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मरौना पहले से ही चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा था, इसी बीच 16 सितंबर को यहां लंबे समय से प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत चिकित्सक डॉ. विश्वनाथ ठाकुर का तबादला कर दिया गया।
डॉ. ठाकुर की लोकप्रियता डॉ. ठाकुर की मूल पदस्थापना निर्मली में थी, लेकिन करीब चार वर्षों से वे चिकित्सकों की कमी को देखते हुए सीएचसी मरौना में प्रतिनियुक्ति पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। डॉ. ठाकुर के सीएचसी मरौना में नियमित रूप से उपलब्ध रहने और मरीजों के साथ सहज एवं कुशल व्यवहार के कारण वे क्षेत्र के मरीजों के बीच काफी लोकप्रिय हो गए थे। मरीजों के अनुसार, डॉ. ठाकुर प्रत्येक दिन अस्पताल में उपलब्ध रहते थे और व्यवस्थित तरीके से मरीजों की जांच एवं इलाज करते थे। यही वजह थी कि दूर-दराज के ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.