सुपौल, अक्टूबर 15 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि उठाव के बाद भी घर नहीं बनाने वाले लाभुकों पर अब कार्रवाई की तलवार लटकने लगी है। बार-बार निर्देश के बावजूद आवास निर्माण पूरा नहीं करने वालों को चिह्नित कर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी क्रम में बुधवार को डीआरडीए निदेशक आशुतोष कुमार और बीडीओ डॉ. पिंकी कुमारी ने शिवपुरी पंचायत के वार्ड 5 में पांच अधूरे प्रधानमंत्री आवासों की जांच की। इस दौरान प्रथम और दूसरी किस्त की राशि लेने के बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई। जांच के दौरान सामने आया कि दो लाभुकों को करीब डेढ़ साल पहले पहली किस्त की राशि मिलने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: डेढ़ साल पहले राशि मिलने के बाद भी गृह न...