सुपौल, अक्टूबर 14 -- Supaul News: सुपौल, वरीय संवाददाता। निर्मली प्रखंड की विभिन्न पंचायत में बुधवार को डीडीसी इंद्रवीर कुमार ने भ्रमण कर विकसित भारत जी राम जी, कायाकल्प एवं अन्य विकासात्मक योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। स्थल निरीक्षण के क्रम में कमलपुर पंचायत में विकसित भारत जी राम जी द्वारा हो रहे कार्यों का डीडीसी ने निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने मौके पर डीडीसी से कहा कि इस योजना के पूर्ण हो जाने पर स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही मौके पर कार्य कर रहे मजदूरों से कार्य उपलब्धता, ससमय भुगतान, इत्यादि के बारे में भी उन्होंने पूछताछ की। इसके बाद कायाकल्प अभियान के तहत स्कूल के किचेन शेड, स्कूल की चहारदीवारी सहित कई योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। स्थल निरीक्षण के क्रम सभी योजनाओं को समय पर पूरा करने के साथ-साथ गुणवत्ता प...