सुपौल, जुलाई 1 -- Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के निपनिया मोड़ पर मंगलवार रात करीब 10 बजे उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 459 लीटर विदेशी शराब बरामद की। तस्करों ने शराब की खेप को बड़े डीजल जेनरेटर (डीजी सेट) के अंदर विशेष रूप से तैयार किए गए गुप्त बॉक्स में छिपा रखा था, ताकि जांच के दौरान किसी को शक न हो। हालांकि वाहन की गहन तलाशी में पूरा खेल सामने आ गया। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।

तस्करों की पहचान बुधवार को उत्पाद अधीक्षक अशोक कुमार ने उत्पाद कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि विदेशी शराब की यह खेप पश्चिम बंगाल के बिठामनगर से लाई गई थी। इसे मधेपुरा में डंप किया जाना था, जहां से आगे विभिन्न इलाकों ...