सुपौल, सितम्बर 10 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। डीएम सावन कुमार ने गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के सरस्वती विद्या निकेतन जनता फागू मेहता उच्च माध्यमिक विद्यालय बैसा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षक उपस्थिति पंजी की जांच की। पदस्थापित 12 शिक्षकों में 10 उपस्थित मिले, जबकि एक शिक्षिका मातृत्व अवकाश तथा एक शिक्षक आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण में थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : कार्यालयों में किए गए शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति को अविलम्ब रद्द करें : डीएमविद्यालय की कक्षाएँ डीएम ने विद्यालय में संचालित कक्षाओं, शिक्षकों की पाठ-टिप्पणी और बच्चों की साप्ताहिक मूल्यांकन उत्तरपुस्तिकाओं का अवलोकन किया। कार्य से संतुष्ट होकर उन्होंने शिक्षकों और बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा बेहतर कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने आईसीटी...