सुपौल, अक्टूबर 21 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने और श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सोमवार को डीएम सुपौल सावन कुमार एवं एसपी सरथ आरएस ने भीमनगर, बलभद्रपुर, कोशी क्लब और हटिया चौक स्थित दुर्गा पूजा स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्तिपीठों में शुमार बलभद्रपुर दुर्गा मंदिर में उमड़ने वाली भारी भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित रखने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए की गई तैयारियों की पूजा समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर समीक्षा की गई। यह...