सुपौल, सितम्बर 7 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद के मध्य विद्यालय डपरखा के खेल मैदान में रविवार की शाम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय स्व. अमरेन्द्र यादव मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट स्मृति कप के फाइनल मुकाबले में डपरखा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भीमनगर की टीम को 2 गोल से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।

फाइनल मुकाबले का विवरण फाइनल मुकाबले से पहले मौजूद अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खिलाड़ियों से अनुशासन के साथ खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील की। मुकाबला शुरू होते ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। मैदान के चारों ओर मौजूद हजारों दर्शक हर पास, हर हमले और गोल के प्रयास पर तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते रहे। पहले हाफ में ...