Supaul News: सुपौल : ट्रक से 2475 लीटर शराब बरामद, दशहरा पर खपाने की थी तैयारी
सुपौल, अक्टूबर 16 -- राघोपुर में अवैध शराब बरामद Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि। दशहरा पर्व के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ राघोपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार की रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विशनपुर दौलत पंचायत के आनंद चौक के समीप एक मिनी ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। इस बाबत राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दौलतपुर पंचायत के वार्ड आठ स्थित आनंद चौक के समीप, संजीव साह के गिट्टी-बालू डिपो महावीर हार्डवेयर इंटरप्राइजेज के सामने एक संदिग्ध ट्रक खड़ा है। ट्रक में बड़ी संख्या में अवैध शराब लदी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.