Supaul News: सुपौल : ट्रक-ऑटो की आमने-सामने टक्कर में छह घायल, तीन रेफर
सुपौल, अक्टूबर 6 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के लालपट्टी स्थित पेट्रोल पंप के समीप पिपरा-जदिया सड़क मार्ग एनएच-327ई पर मंगलवार की शाम ट्रक और ऑटो की आमने-सामने हुई टक्कर में ऑटो सवार छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने तीन घायलों को बेहतर ईलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,लालपट्टी पेट्रोल पंप के समीप सड़क के किनारे पर ही एक ट्रक पर पटुआ लोड किया जा रहा था। इसी दौरान पटुआ लोड करने के लिए एक दूसरा ट्रक भी वहां पहुंच गया। सड़क पर ट्रकों के बेतरतीब खड़े रहने के बीच विपरीत दिशा से करीब दस यात्रियों को लेकर आ रही एक ऑटो की ट्रक नंबर (बीआर-11जीए-3655) से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
घायलों की पहचान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.