Supaul News: सुपौल : टॉप-10 अपराधियों में शामिल पंकज मंडल गिरफ्तार
सुपौल, जुलाई 6 -- Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि। जिले के टॉप 10 अपराधियों में शामिल पंकज मंडल उर्फ फेकू मंडल को राघोपुर पुलिस ने सोमवार दोपहर करीब एक बजे चंपानगर पंचायत स्थित मंडल चौक बरोमतरा के पास से गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, क्योंकि फेकू मंडल कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित था।
गिरफ्तारी की जानकारी इस बाबत राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस शातिर अपराधी को दबोचा गया। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा फेकू मंडल की गिरफ्तारी के लिए कई बार छापेमारी की गई थी। पंकज मंडल उर्फ फेकू मंडल बीते दिनों थाना क्षेत्र के बरोमतरा पालर के पास आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस कर्मी के साथ हुई मारपीट और लूट की घटना में शामिल था, जिसके संबंध में पीड़ित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.