Supaul News: सुपौल : टीकाकरण के बाद दुष्प्रभावों की जांच को पुनर्गठित होगी समिति
सुपौल, अक्टूबर 29 -- Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता। टीकाकरण के बाद किसी व्यक्ति में प्रतिकूल स्वास्थ्य प्रभाव सामने आने पर उसकी जांच और समीक्षा की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के लिए समिति का पुनर्गठन किया जाएगा। बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत जिला स्तर पर प्रतिकूल घटनाओं की निगरानी और जांच से जुड़ी व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। जारी निर्देश के अनुसार, जिला स्तरीय समिति में विभिन्न विशेषज्ञों और संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों को शामिल करने का प्रावधान किया गया है। समिति का उद्देश्य टीकाकरण के बाद सामने आने वाली प्रतिकूल घटनाओं की समय पर पहचान करना, उनकी जांच कराना, संभावित कारणों का आकलन करना और रिपोर्टिंग में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। इसके माध्यम से संबंधित मामलों की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.