सुपौल, अक्टूबर 5 -- Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर पुलिस ने सोमवार दोपहर करीब तीन बजे गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सिमराही बाजार के जेपी चौक पर हुई चोरी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार रात एक भुजा दुकान और एक पान मसाला दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए सिमराही बाजार स्थित वार्ड 13 से छापेमारी कर आरोपी को दबोचा। इस बाबत जानकारी देते हुए राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि चोरी का सामान सिमराही वार्ड 13 स्थित विशाल धरकार के घर में छिपाया गया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और चोरी का सामान बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सिमराही जेपी चौक पर स्थित रंजीत जनरल स्टोर पान मसाला दुकान के सामान, जिसमें रजनीगंधा, राजनिवास, मधु गुटखा और सिगरेट शाम...