Supaul News: सुपौल : जुलाई में पहली बार मेहरबान हुए बादल, जिले में औसतन 10.8 मिमी बारिश
सुपौल, जुलाई 7 -- Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जुलाई महीने में पहली बार जिले में अच्छी और व्यापक बारिश दर्ज की गई। सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक हुई वर्षा ने उमसभरी गर्मी से राहत दिलाने के साथ किसानों की उम्मीदें भी बढ़ा दी हैं। जिला सांख्यिकी कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार जिले के 11 वर्षामापी केंद्रों पर कुल 118.8 मिमी वर्षा दर्ज हुई। यानी एक दिन में जिले में प्रति वर्षामापी केंद्र औसतन 10.8 मिमी बारिश हुई। सबसे अधिक 25.6 मिमी बारिश राघोपुर में रिकॉर्ड की गई। इसके बाद सुपौल सदर में 20 मिमी, पिपरा में 17 मिमी, सरायगढ़-भपटियाही में 15 मिमी और त्रिवेणीगंज में 12.4 मिमी वर्षा हुई। यह भी पढ़ें- Katihar News: राहत की बारिश, अब गरज के साथ झमाझम के आसार वहीं छातापुर में 9.8, निर्मली में 5.6, किशनपुर में 5.2, मरौना में 3.2, बसंतपुर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.