सुपौल, अगस्त 8 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के संचालन में विभागीय लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। प्रखंड झेत्र की परसा माधो पंचायत के वार्ड 3 निवासी 74 वर्षीय बेचू पासवान को सरकारी अभिलेखों में पहले तो मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद उनकी वृद्धावस्था सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान भी बंद कर दी गई। खास बात यह है कि बेचू पासवान वर्तमान में जीवित हैं और पंचायत के वार्ड 3 के पंच के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सुपौल : जीवित वार्ड पंच को सरकारी अभिलेख में बताया मृत, बंद कर दी पेंशनविभागीय लापरवाही की जांच विभागीय स्तर पर हुई इस गलती को लेकर लाभार्थी ने अधिकारियों से शिकायत कर मामले की जांच और दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार परसा माध...