सुपौल, अक्टूबर 4 -- Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के फिंगलास पंचायत स्थित परसरमा चौक के समीप बाबा बजरंगबली एवं जीमूतवाहन मंदिर परिसर में शनिवार की रात करीब 9 बजे जीमूतवाहन मेला के अवसर पर एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक यदुवंश प्रसाद यादव ने दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम की अध्यक्षता फिंगलास पंचायत के मुखिया प्रकाश कुमार यादव ने की। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख भुपनारायण यादव, सरपंच सुभाष कुमार यादव, पैक्स अध्यक्ष रमेश यादव, प्रकाश कुमार, दुखा यादव, राजेश कुमार, नीरज कुमार, पप्पू कुमार, मुकेश कुमार, रिवांद्र कुमार, भूपेंद्र कुमार, सहित सैकड़ों लोगों एवं मेला कमेटी के सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय जनता उपस्थित रही।

पू...