Supaul News: सुपौल : जिस गांव से निकले दर्जनों आजादी के दीवाने, आज उपेक्षा का शिकार
सुपौल, अगस्त 12 -- Supaul News: सुपौल, अंजनी कुमार झा। देश की आजादी में बिहार के साथ-साथ सुपौल जिले के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। जिले के कई रण बांकुरों ने आजादी की लड़ाई में अपने जान न्यौछावर कर दिये। आज भी जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत जगतपुर गांव में स्थित सालों पुराना पीपल का पेड़ उन वीर शहीदों की याद दिलाता है। जगतपुर में अपनी शताब्दी पूरी कर चुके इसी पीपल के पेड़ के नीचे कई बार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आजादी के लिए लड़ने वाले जवानों के साथ सभाएं की थीं। हालांकि अब बदलते समय के साथ-साथ पीपल पेड़ के समीप चबूतरा सहित बजरंगबली मंदिर का निर्माण कराया गया है। उन दिनों की कई यादें जगतपुर गांव के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शिवानंद झा (93 वर्ष) ने हिन्दुस्तान के साथ साझा कीं। यह भी पढ़ें- जरा याद करो कुर्बानी: नगर कोतवाली में 13 अगस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.