सुपौल, सितम्बर 25 -- Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में बारिश ने धान समेत खरीफ फसलों को राहत की उम्मीद जगाई है। सभी 11 प्रखंडों में वर्षापात दर्ज किया गया है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार जिले में औसत 29.48 एमएम बारिश हुई। पिपरा में सबसे अधिक 40.6 एमएम और सुपौल में 37.4 एमएम वर्षापात रिकॉर्ड किया गया। वहीं, निर्मली में सबसे कम 18.5 एमएम बारिश दर्ज हुई। बारिश से खेतों में नमी बढ़ने के कारण धान की फसल को फायदा मिलने की उम्मीद है। हालांकि, लगातार बारिश के बीच निचले खेतों में जलभराव, फसलों के गिरने और रोग फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: दिनभर रुक-रुककर हुई बरसात, तेज हवाओं ने कराया ठंड का एहसास किसानों की सलाह किसानों को मौसम के अनुसार खेती का प्रबंधन करने की सलाह दी गई है। शुक्रवार को सुबह से बारिश की गतिविध...