Supaul News: सुपौल : जिले में बन रहा बिहार का पहला मोटल, यात्रियों को होगी सुविधा
सुपौल, अक्टूबर 14 -- Supaul News: सुपौल, रवि कुमार। अब अमेरिका (यूएस) और ब्रिटेन (यूके) की तर्ज पर बिहार में भी सड़क मार्ग के यात्री मोटल (खाने-पीने व कुछ घंटे या फिर एक रात रुकने की व्यवस्था के साथ होटल जैसा) की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। सुपौल जिले के किशनपुर प्रखंड स्थित आसनपुर कुपहा (कोसी महासेतु के समीप) में बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (बीएसटीडीसीएल) की ओर से पटना से पूर्णिया एनएच 27 पर बनने वाला यह मोटल बिहार का पहला मोटल होगा। पर्यटन विभाग के सूत्रों के अनुसार यह मोटल मार्च 2027 में बनकर तैयार हो जाएगा। इसका निर्माण कार्य द्रुत गति से चल रहा है। सुपौल के आसनपुर कुपहा में बनने वाले इस मिड-वे सर्विस प्लाजा मोटल में यात्रियों को खाने-पीने की सामग्री के साथ-साथ कुछ घंटे या फिर एक दिन तक ठहरने की सुविधा मिलेगी। इसमें खास बात यह होगी कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.