सुपौल, अक्टूबर 29 -- सुपौल में पीएनजी परियोजना का शुभारंभ Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता। सुपौल नगर परिषद क्षेत्र में घर-घर पाइपलाइन के माध्यम से खाना बनाने के लिए प्राकृतिक गैस पहुंचाने की योजना का गुरुवार को शुभारंभ किया गया। जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने शहर के चिल्ड्रेन पार्क के समीप चिन्हित भूमि पर पीएनजी परियोजना के निर्माण कार्य की शुरुआत की। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) द्वारा संचालित इस परियोजना के तहत पाइपलाइन के जरिए शहरवासियों के घरों तक गैस की आपूर्ति की जाएगी। इसके शुरू होने से लोगों को रसोई गैस सिलेंडर पर निर्भरता से राहत मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नारियल फोड़कर तथा पौधरोपण कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पीएनजी कनेक्...