सुपौल, जुलाई 12 -- Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। उमस से बेहाल जिले के लोगों को सोमवार को राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान विभाग ने जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कई स्थानों पर तेज बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी दी है। अरब सागर से सक्रिय मानसून के मजबूत प्रभाव के कारण जिले में झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चल सकती है। यह भी पढ़ें- Bihar Weather: छाता रखें साथ, आज पटना - आरा, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और वैशाली समेत इन 15 जिलों में होगी बारिशमौसम की स्थिति मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खेतों, खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी है। रविवार को जिले में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला-बदला नजर आया। दिनभर बादलों और धूप की आंखमि...