Supaul News: सुपौल : जिले के 11 मॉडल स्कूलों में वीकली टेस्ट से सुधरेगी शैक्षणिक गुणवत्ता
सुपौल, जुलाई 24 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। जिले के सभी 11 मॉडल स्कूलों में अब वीकली टेस्ट (साप्ताहिक मूल्यांकन) के माध्यम से बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार आएगा। इसको लेकर जिला शिक्षा विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि बीते सप्ताह सीएम सम्राट चौधरी द्वारा उद्घाटन किये गए जिले के 11 सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूलों) में पढ़ाई की गुणवत्ता को एक नई दिशा देने के लिए शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है। अब इन मॉडल स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 500 से अधिक विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रगति का आकलन केवल वार्षिक या मासिक परीक्षाओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हर सप्ताह उनकी पढ़ाई की समीक्षा होगी।
साप्ताहिक परीक्षा प्रक्रिया शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सभी मॉडल स्कूलों में प्रत्येक बुधवार को विषयवार साप्ताहिक ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.