Supaul News: सुपौल : जिलास्तरीय रोल प्ले व लोकनृत्य में सुरपतगंज की छात्राओं ने लहराया परचम
सुपौल, अक्टूबर 28 -- Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। एनसीईआरटी द्वारा आयोजित जिला स्तरीय रोल प्ले एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता 2026 में सरस्वती विद्या निकेतन सह सुरपत सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुरपतगंज के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान हासिल किया है। सुपौल स्थित बसहा डायट के सभागार में मंगलवार को आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले भर के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में सुरपतगंज की प्रतिभागी छात्राओं ने रोल प्ले एवं लोकनृत्य में बेहतरीन प्रस्तुति दी और विभिन्न सामाजिक कुरीतियों के दुष्प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से मंच पर प्रदर्शित कर यह सफलता अर्जित की। सफल प्रतिभागियों में नंदिनी कुमारी, करिश्मा कुमारी, भावना कुमारी, भारती कुमारी एवं निशा कुमारी शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Supaul New...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.