सुपौल, जुलाई 26 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के जागुर मोड़ के समीप रविवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बगीचे में जा टकरा गई । हादसे में कार पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आशंका व्यक्त की जा रही है कि चालक को नींद आने के कारण यह दुर्घटना हुई। घायलों की पहचान जदिया थाना क्षेत्र के मानगंज वार्ड -6 निवासी विमल कुमार सिंह(45 बर्ष) और आनंद कुमार (25 बर्ष) के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद गुजर रहे राहगीरों ने दोनों घायलों को कार से बाहर निकालकर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। परिजनों ने बताया कि शनिवार को सुपौल में विमल कुमार सिंह के दामाद की छत से गिरकर मौत हो गई थी। शोक प्रकट करने के बाद दोनों सुखानगर स्थित रिश्तेदार के घर गए थे।

दुर्घटना का विवरण रविवार को वहां से अपने घर मा...