Supaul News: सुपौल : जलस्तर तो घटा, अब सड़ते पानी से बीमारी का खतरा
सुपौल, अक्टूबर 15 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। कोसी का पानी उतरने लगा है, लेकिन बाढ़ की मार झेल रहे लोगों की मुश्किलें अब भी बरकरार हैं। खेत-खलिहानों और घरो के आस पास में जमा पानी सड़ने लगा है। इससे उठ रही दुर्गंध और बदलते मौसम के बीच बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। एक ओर जलस्तर घटने से लोगों ने राहत की उम्मीद लगाई है, तो दूसरी ओर जलजमाव ने नई चिंता पैदा कर दी है। किशनपुर और सदर प्रखंड के मुंगरार इलाके में कई जगह पानी जमा रहने से जनजीवन प्रभावित है। ऐसे में प्रभावित इलाकों में साफ-सफाई, जलनिकासी और ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव की मांग तेज होने लगी है। बाढ़ का पानी लंबे समय तक जमा रहने से कई जगहों पर गंदगी और सड़ांध फैल रही है। पानी की निकासी नहीं होने से लोगों को दुर्गंध के बीच रहने की मजबूरी है। ग्रामीणों को आशंका है कि जलजमाव के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.