सुपौल, सितम्बर 13 -- Supaul News: मरौना, एक संवाददाता। मरौना-निर्मली मुख्य सड़क पर मरौना चौक एवं महादलित टोला मरौना के पास जलजमाव के कारण सड़क की स्थिति बदहाल हो गई है। लगातार पानी जमा रहने से सड़क की पिच टूटकर जगह-जगह गड्ढे और खाई का रूप ले चुकी है। इससे राहगीरों एवं वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर लंबे समय से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क की पिच धीरे-धीरे टूटती चली गई। अब सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने तथा जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन में हो रही पर...