Supaul News: सुपौल : जलजमाव से मरौना-निर्मली मुख्य सड़क बदहाल, पिच टूटकर बनी खाई
सुपौल, सितम्बर 27 -- Supaul News: मरौना, एक संवाददाता। मरौना-निर्मली मुख्य सड़क पर मरौना चौक एवं महादलित टोला मरौना के समीप लंबे समय से जलजमाव रहने के कारण सड़क की स्थिति बदहाल हो गई है। लगातार पानी जमा रहने से सड़क की पिच टूटकर जगह-जगह बड़े गड्ढों और खाई में तब्दील हो गई है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर लंबे समय से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क की पिच लगातार क्षतिग्रस्त होती गई। अब सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : बारिश ने बिगाड़ी ग्रामीण सड़कों की सूरत, बढ़ी परेशानी ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से सड़क की अविलंब मरम्मत कराने तथा जल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.