Supaul News: सुपौल : जलजमाव वाले क्षेत्रों में ब्लीचिंग छिड़काव की मांग
सुपौल, सितम्बर 16 -- Supaul News: भीमपुर, एक संवाददाता। छातापुर प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश के कारण जगह-जगह जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। जलजमाव वाले स्थानों पर मच्छरों का प्रकोप अत्यधिक बढ़ गया है। स्थिति यह है कि दिन के उजाले में भी मच्छर लोगों को काटकर बीमारियों का शिकार बना रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने चिंता जताते हुए कहा कि जहरीले मच्छरों के काटने से लोग मलेरिया और डेंगू जैसी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं और उन्हें इलाज कराना पड़ रहा है। मच्छरों के बढ़ते आतंक और फैलती बीमारियों से परेशान ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि मुख्यालय बाजार सहित सभी जलजमाव वाले क्षेत्रों में शीघ्र ही डीडीटी और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जाए, ताकि संक्रामक बीमारियों के प्रसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.