Supaul News: सुपौल : जबतक सरकारी मदद नहीं मिलती, तबतक परिवार को अकेला नहीं छोड़ेंगे
सुपौल, नवम्बर 24 -- पीड़ित परिवारों को मदद और सांत्वना Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता। बीते बुधवार को अररिया सड़क हादसे में थुमहा के छह युवाओं की हुई दर्दनाक मौत की सूचना पर रविवार को पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव थुमहा पहुंचे। सांसद के गांव पहुंचते ही पूरे गांव में हलचल मच गई और सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग सुबह से ही उनके आने का इंतजार कर रहे थे। पप्पू यादव जैसे ही पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे परिजनों की आंखों से आंसू टपकने लगे। माताओं का रोना देखकर माहौल और गमगीन हो गया। सांसद ने एक-एक कर सभी परिजनों को सीने से लगाकर सांत्वना दी और इस दुख की घड़ी में हर संभव मदद का भरोसा दिया। सांसद पप्पू यादव ने तत्काल सभी छह मृतकों के परिजनों को 30-30 हजार रुपये की नकद राशि दी। उन्होंने कहा कि यह राशि सिर्फ मदद नहीं है बल्कि इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.