Supaul News: सुपौल : जनसुराज कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सुपौल, अगस्त 12 -- Supaul News: करजाइन बाजार, एक संवाददाता। शुक्रवार को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज की जीत की खुशी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र भ्रमण कर जश्न मनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता करजाईन बाजार स्थित जनसुराज नेता देवेंद्र प्रसाद शारदा के आवास पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को माला पहनाकर, अंगवस्त्र देकर, गुलाल लगाकर तथा मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए पार्टी की जीत को जनता के विश्वास की जीत बताया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अनिल सिंह, इंद्रदेव साह, अभय सिंह, महिला अध्यक्ष नीलम सिंह, रीतिमा, सुल्ताना परवीन समेत बड़ी संख्या में जनसुराज कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.