सुपौल, जुलाई 24 -- Supaul News: सुपौल, वरीय संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित लहटन चौधरी सभागार में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने आवेदकों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उसके त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। जनता दरबार में डीएम ने कुल 65 आवेदन लिये। वहीं डीडीसी इंद्रवीर कुमार समेत जिला पंचायती राज पदाधिकारी गयानंद यादव, निदेशक एनईपी डीआरडीए अनित कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा के विकास कुमार कर्ण व एसडीसी मुकेश कुमार समेत अन्य अधिकारी भी जनता दरबार में मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Sasaram News: डीएम के जनता दरबार में 49 फरियादियों की सुनी समस्याएं, दिए निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...