Supaul News: सुपौल : जगतपुर में जलजमाव से परेशानी, नाला निर्माण की मांग
सुपौल, अगस्त 11 -- Supaul News: सुपौल, एक संवाददाता। सदर प्रखंड के जगतपुर गांव में कई वार्डों में जलजमाव होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि हल्की बारिश होने पर भी सड़क पर पानी का जमाव हो जाता है। उक्त स्थानों पर मार्ग में नाला निर्माण होने से लोगों की समस्याएं दूर हो जाएगी। ग्रामीणों ने उक्त स्थलों पर समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि नाला नहीं होने की वजह से पानी के निकासी की व्यवस्था नहीं है, जिस कारण लगातार जलजमाव की समस्या बनी रहती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.