Supaul News: सुपौल : जगतपुर के ग्रामीणों ने की नाला निर्माण की मांग
सुपौल, अक्टूबर 7 -- Supaul News: सुपौल, एक संवाददाता। सदर प्रखंड के जगतपुर गांव स्थित कई वार्डों में जलजमाव होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि हल्की बारिश होने पर भी सड़क पर पानी का जमाव हो जाता है। जिसके कारण खासकर बच्चे व बूढ़े को आने -जाने में काफी परेशानी होती है। पानी का जमाव होने पर दो-चार दिनों के बाद उक्त जमे पानी से काफी बदबू आने लगती है, जहां महामारी की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने उक्त परेशानी पर ध्यान आकृष्ट कराते कहा कि जल्द से जल्द इन समस्याओं को दूर कर उक्त स्थानों पर विभिन्न मार्गों में नाला निर्माण किया जाए, जिससे स्थानीय लोगों की समस्याएं दूर हो जाएगी। ग्रामीणों ने उक्त स्थलों पर समुचित व्यवस्था अविलंब कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.