Supaul News: सुपौल : छिटही कटायर धार में मिली युवती के शव की हुई पहचान
सुपौल, अक्टूबर 6 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना क्षेत्र के छिटही हनुमान नगर गांव अंतर्गत कटायर धार में रविवार को मिली करीब 20 वर्षीय अज्ञात युवती के शव की पहचान हो गई है। मृतका की पहचान छातापुर थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी मो. छेदी और जमीला खातून की पुत्री जुलेशा खातून के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद से ही पुलिस उसकी पहचान कराने में जुटी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पहचान के लिए सुपौल अस्पताल में रखा था। इसी दौरान मृतका के परिजन सुपौल अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान अपनी पुत्री जुलेशा खातून के रूप में की। मृतका की मां जमीला खातून ने बताया कि उनकी पुत्री बुधवार को कपड़ा खरीदने की बात कहकर घर से निकली थी।
जांच की मांग घर से निकलने के बाद वह वापस नहीं लौटी। परिवार के लोगों के अनुसार शाम के समय जुलेशा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.