सुपौल, जुलाई 26 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रतापगंज थाना पुलिस ने रविवार की सुबह अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के तेकुना पंचायत के वार्ड संख्या-9 स्थित इमामपट्टी आदिवासी टोला के समीप नदी किनारे संचालित एक अवैध देशी शराब भट्ठी पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 110 लीटर तैयार देसी शराब बरामद की, जबकि मौके से दो महिला शराब कारोबारी फरार हो गईं। पुलिस ने शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण जब्त करने के साथ ही करीब 200 लीटर कच्चा जावा भी मौके पर नष्ट कर दिया। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि रविवार सुबह वे चौकीदार उमेश पासवान एवं सशस्त्र बल के साथ वाहन जांच और अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान पर निकले थे।

पुलिस कार्रवाई का कारण इसी दौरान सूचना मिली कि इमामपट्टी में नदी किनारे बड़े पैमाने पर देशी शराब ...