सुपौल, अगस्त 11 -- Supaul News: सुपौल, वरीय संवाददाता। महिला एवं बाल विकास निगम, समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार के अधीन जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन के तत्वावधान में मंगलवार को सदर प्रखंड के पंचायत सरकार भवन बकौर में बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तीकरण को ले सखी वार्ता-सह-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं सशक्तीकरण से संबंधित विभिन्न विषयों तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं सेवाओं के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम के दौरान लैंगिक भेदभाव, बाल विवाह प्रतिषेध तथा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए संचालित विभिन्न सरका...