Supaul News: सुपौल : छात्रावास के अधीक्षक बने राहुल
सुपौल, अक्टूबर 27 -- Supaul News: सुपौल। डीडीसी इंद्रवीर कुमार की अध्यक्षता में नवनिर्मित डॉ अम्बेडकर कल्याण छात्रावास राघोपुर में छात्रावास अधीक्षक के चयन को लेकर मंगलवार को बैठक की गई। नवनिर्मित छात्रावास में छात्रावास अधीक्षक का चयन के लिए संबंधित केएन इन्टर कॉलेज राघोपुर के प्राचार्य से तीन योग्य व्याख्याताओं का नाम प्राप्त किया गया था। इनमें से एक व्याख्याता राहुल कुमार का चयन छात्रावास अधीक्षक के रूप में किया गया। बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी, सुपौल, छात्रावास समन्वयक-सह-प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, राघोपुर एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.