Supaul News: सुपौल : छातापुर में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का शुभारंभ
सुपौल, जुलाई 19 -- Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। मुख्यालय स्थित सुरपत सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में रविवार को सरस्वती विद्या निकेतन का विधिवत शुभारंभ किया गया। बेगूसराय में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के लाइव उद्घाटन के बाद स्थानीय अतिथियों ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर विद्यालय का उद्घाटन किया। मौके पर अंचलाधिकारी रविराज कुमार, बीपीआरओ देश कुमार, प्रधानाध्यापक गुरुचरण पासवान सहित शिक्षक, छात्र और अभिभावक उपस्थित रहे। अतिथियों ने कहा कि प्रखंड स्तर पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस विद्यालय की स्थापना ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए बड़ी उपलब्धि है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय को नेतरहाट और नवोदय विद्यालय की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.