Supaul News: सुपौल : छातापुर में शौचालय की हालत बदहाल, लोगों को हो रही परेशानी
सुपौल, अक्टूबर 29 -- Supaul News: भीमपुर, एक संवादाता। छातापुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित स्वच्छता कार्यालय के समीप बने एकलौता शौचालय एवं स्नान घर में सफाई के आभाव में कचरा का अंबार लगा हुआ है। स्थिति ये है कि शौचालय जाने के लिए यहां ना तो पानी की व्यवस्था है और ना ही सफाई है। नतीजन यहां प्रखंड सह अंचल में कार्य से आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शौचालय बदहाल रहने कारण खासकर दूरदराज के पंचायत से यहां कार्य से आने वाली महिलाओं की परेशानी और भी बढ़ जाती है। समस्या को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि आमलोगों की सुविधा के लिए बने प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बने शौचालय की बदहाली कारण लोगों को सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना पर पानी फिरता नजर आ रहा है। लोगों ने इसमें सुधार की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.