Supaul News: सुपौल : छातापुर में ज्वेलरी दुकानदार को बंधक बना लाखों के जेवरात लूटे
सुपौल, अक्टूबर 13 -- चरणै चौक स्थित ज्वैलर्स दुकान में लूटपाट Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि राजेश्वरी थाना क्षेत्र के चरणै चौक स्थित आदर्श ज्वैलर्स दुकान में सोमवार की देर रात नकाबपोश अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां सो रहे स्वर्ण व्यवसायी सुमित सोनी को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद बेखौफ अपराधियों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर खोल लिया और व्यवसायी का आईफोन भी छीन लिया। इस दौरान अपराधियों ने व्यवसायी के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की। इसके बाद शोकेस में रखे लाखों रुपये मूल्य के सोने एवं चांदी के आभूषण लूट लिए। वारदात के दौरान अपराधियों ने दुकान में जमकर उत्पात मचाया। इतना ही नहीं, लूटपाट के बाद अपराधी स्वर्ण व्यवसायी को भी अपने साथ ले गए। हालां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.