सुपौल, अगस्त 18 -- Supaul News: भीमपुर एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित बस स्टैंड में यात्री सुविधाओं का घोर अभाव है। साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में यात्री राहत के लिए पेड़ों की छांव में बैठने को मजबूर हैं। बस स्टैंड में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को बोतलबंद पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। वहीं, गरीब तबके के यात्री चापाकल की तलाश में भटकते नजर आते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार यात्री शेड में न तो नियमित साफ-सफाई होती है और न ही पंखे की व्यवस्था है। शौचालय की स्थिति भी जर्जर और बदहाल है। यात्रियों ने बताया कि दूर-दराज से आने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड से सरकार को हर वर्ष लाखों रुपये राजस्व की प्राप्ति...