सुपौल, अक्टूबर 27 -- प्रतीक्षालय शेड निर्माण का शुभारंभ Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मंगलवार को कायाकल्प योजना के तहत प्रतीक्षालय शेड का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यालय पंचायत की मुखिया बीवी साजदा खातुन और डीआरडीए निदेशक अनित कुमार ने निर्माण सामग्री डालकर कार्य का शुभारंभ करवाया। इस मौके पर बीवी जी रामजी के कार्यक्रम पदाधिकारी शिव नारायण लाल, जेई मो. इम्तियाज आलम, मुखिया प्रतिनिधि मकसूद आलम, स्वास्थ्य प्रबंधक रविंद्र कुमार शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। डीआरडीए निदेशक ने बताया कि कायाकल्प योजना के तहत प्रखंड क्षेत्र में कुल 39 नई योजनाएं ली गई हैं। जिनमें किचन शेड, शौचालय, चहारदीवारी और प्रतीक्षालय निर्माण शामिल है। इन सभी योजनाओं का क्रियान्वयन बी...